Tuesday, 31 August 2010

Hindi Shayri

ज़िंदगी नहीं हूमें दोस्तों से प्यारी,
दोस्तों पे हाज़िर है जान हमारी,
आँखों में हमारी आँसू हैं तो क्या,
जान से भी प्यारी है मुस्कान तुम्हारी.
***************************
मुझसे परदा है तो फिर ख्वाब मे आते क्यों हो..
प्यार की शमा मेरे दिल मे जलते क्यों हो..
अलविदा कहने को आए हो तो फिर मिलना कैसा..
है बिछड़ना तो गले लगते क्यूँ हो..
**************************
रात गुम्सुम है मगर चाँद खामोश नही.
कैसे कह दूं आज फिर होश नही.
ऐसा डूबा तेरी आँखो की गहराई मे.
हाथ मे जाम है मगर पीने का होश नही
**************************
इश्क़ वाले आँखो की बात समझ लेते है,
सपनो मे मिल जाए तो मुलाकात समझ लेते है.
रोता तो आसमान भी है प्यार के लिए,
पर लोग उसे बरसात समझ लेते है
**************************
वक्त की राहों में तू भुला दे चाहे हमें,
पर हम तुमको भुला ना पाएंगे,
तेरे प्यार की कसम,
तू आवाज़ दे सपने में,
हम हकीक़त में चले आयेंगे
*************************
ज़माने भर की बातों में हमें ना भुला देना,
जब कभी याद आए तो ज़रा सा मुस्कुरा देना
जिंदा रहे तो मिलेंगे बार बार नही रहे
तो दिल के किसी कूदे में दफन देना
**************************
कभी कोई अपना अनजान हो जाता हैं,
कभी किसी अनजान से प्यार हो जाता है,
ज़रूरी तो नही जो खुशी दे उसी से प्यार हो,
दिल तोड़ने वालो से भी अक्सर प्यार हो जाता है
******************************
तुम जब भी चाँद को देखो उस वक्त याद करना मुझे भी,
ये सोच कर नही की खुबसूरत है वो सितारों में ,
ये सोच कर कर के अकेला है वोह भी हजारों में
*********************************
लोग कहते है की जिस से हम ने दोस्ती की है, वो चाँद का एक टुकडा है
हम कहते है की जिस से हमने दोस्ती की है, चाँद उस का टुकडा है
************************************************
देख लिया जैका ऐ शायरी जब से, लफ्जों में तरन्नुम सी आ गई है ,
अर्ज़ ऐ जुबां ऐ मोहब्बत मचल ही जाती, जब भी तेरे चेहरे की तब्बसुम याद आती है ।
************************************************
दो पल की ज़िंदगी यूँही बीत जायेगी ,
काली रात के बाद नई सुबह आएगी,
अगर दोस्तो की याद याद सताएगी टू
कसम से आपकी याद सबसे पहले आएगी ।
*****************************
हर दिल की धड़कन मे कोई बात होती है ,
हर बार ज़िंदगी मे किसी की याद होती है ,
आपको पता हो ना हो, लेकिन आपकी हर
खुशी के पीछे हमारी दुआ साथ होती है
*****************************
कल रात सपने में तेरी तस्वीर बना डाली,
दिल को इतनी अची लगी के सीने से लगा डाली,
किसी की नज़र ना लग जाए
इस लिए आंसुओं से मिटा डाली ।
*****************************
एक पल एहसास बन के आते हो ,
और दुसरे पल ख्वाब बन के उड़ जाते हो ।
ये मालूम है के तन्हाई से डर है हमें ,
फ़िर भी बार बार तनहा छोड़ जाते हो ।
*******************************